फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme.

धूमधाम से मनाया कारगिल शौर्य दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
बागेश्वर में शौर्य दिवस पर वीरांगना जानकी बोरा को सम्मानित करते जिपं अध्यक्ष, डीएम और अन्य। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में कारगिल शौर्य दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद की वीरांगना को सम्मानित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने शहीदों के सम्मान में प्रभातफेरी निकाली। शहीदों की याद में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, डीएम रीना जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, एनसीसी के कमांडिग आफीसर कर्नल वीके उप्रेती, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम सीएस इमलाल आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रणजीत सेठ ने कारगिल युद्ध और शहीदों के पराक्रम पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद नायक मोहन सिंह और शहीद नायक राम सिंह बोरा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। शहीद नायक राम सिंह बोरा की वीरांगना जानकी बोरा को मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष बंसती देव, डीएम रीना जोशी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें पौधे भेंट किए। कंट्रीवाइड स्कूल, जीजीआईईसी, विवेकानंद, आनंदी एकेडमी, मिशन स्कूल, जीआईसी मंडलसेरा के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष बंसती देव, डीएम रीना जोशी, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कारगिल दिवस पर सोमवार को हुई भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय शाह जगाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, सीईओ जीएस सौन, सीवीओ डॉ. आर चंद्रा, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा आदि मौजूद थे।

बागेश्वर में शौर्य दिवस पर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव। स?

बागेश्वर में शौर्य दिवस पर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव। स?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed