{"_id":"5d4db13a8ebc3e6cdb2e9dfb","slug":"cultural-program-in-digree-college-bageshwar-bageshwar-news-hld352349251","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेडू पाको बारहमासा, काफल पाको चैता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेडू पाको बारहमासा, काफल पाको चैता
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बागेश्वर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। छात्र सौरभ जोशी ने बेडू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला.. गीत गाकर वाहवाही बटोरी। इस दौरान खेल, परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान, पोस्टर, रंगोली, ऐपण, क्विज, आशु भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आश्वासन पर महाविद्यालय को अल्मोड़ा में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने की घोषणा की। कहा कि तीन लाख का फर्नीचर, एक लाख की किताबें दी जा चुकी हैं। अब दो लाख रुपये निर्माण कार्यों के लिए विधायक निधि से दिये जाएंगे। एक करोड़ रुपये के नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण भी शीघ्र होगा। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने विद्यार्थी के प्रयासों की सराहना की।
ये लोग रहे मौजूद
सभासद प्रेम सिंह हरड़िया , सभासद कैलाश आर्या, विधायक प्रतिनिधि हरीश मेहरा, सुरेश गडिय़ा, दीपक खेतवाल, सांस्कृतिक समारोह प्रभारी डॉ. भगवती देवी, वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा, डॉ. रंजना साह, डॉ. एसएस धपोला, छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका गस्याल आदि थे।

बागेश्वर में पीजी कालेज के वार्षिकोत्स में सामूहिक नृत्य करती छात्राएं।- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के पीजी कालेज के वार्षिकोत्सव में नृत्य करती छात्रा।- फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन