फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural Gathering In Thaneshwar

Bageshwar News: कलश यात्रा के साथ थानेश्वर शिव मंदिर में श्रीराम कथा प्रारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering In Thaneshwar
बागेश्वर के अयारतोली में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजे - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अयारतोली के थानेश्वर शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ नै दिनी श्रीराम कथा ज्ञान प्रवाह का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर उत्तमेश्वर तक निकली। आयोजन के व्यास पंडित मनोज कुमार जोशी (उत्तराखंडी) और अन्य पंडितों ने मंदिर में यजमान दीपेंद्र थापा और हेमा थापा के हाथों विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। दोपहर में आयोजन के व्यास पंडित जोशी ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराया। उन्होंने भगवान राम से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। कहा कि कलयुग में केवल राम नाम जप से ही भवसागर पार किया जा सकता है, ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शुभारंभ के अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह कठायत, वीरबहादुर बुड़ाथोकी, सतीश जोशी, मुकेश जोशी, डीसी चंदोला, महंत प्रेम गिरि, विजय थापा आदि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed