फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Zilla Panchayat members from sliding foot husband's death

पांव फिसलने से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत

Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 28 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members from sliding foot husband's death

जगथाना गांव निवासी कन्यालीकोट क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य माधवी देवी की बेटी की शुक्रवार को सगाई थी। इस कार्यक्रम के बाद माधवी के पति नंदन सिंह बघरी (45) बाथरूम गए। वहां उनका अचानक पांव फिसल गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं। नंदन भी वर्ष 2003 में अपने गांव के प्रधान चुने गए थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को होगी।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण, चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुखों में रेखा खेतवाल, मनोहर राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनी भंडारी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, जिला पंचायत सदस्य भगत डसीला, सभासद नवीन साह, मुन्ना पांडे आदि ने नंदन के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बृहस्पतिवार की अपराह्न भनार ग्राम पंचायत की देबुली देवी (60) पत्नी हर सिंह पास के जंगल में घास में घास लेने गई थी। वहां चट्टान से उसका पांव फिसल गया। गहरी खाई में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे 108 नंबर आपातकालीन एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका पंचनामा भरा। शुक्रवार को उसका जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, गोविंद कोरंगा ने शासन, प्रशासन से मृतका के आश्रितों को दैवी आपदा मद से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने भी घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतका के परजिनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed