फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The young man took the girl to caresses, lawsuit

महिला को बहलाकर ले गया युवक, मुकदमा 

Mon, 28 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 28 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

रीमा क्षेत्र से एक युवक चार बच्चों की मां को बहलाकर भगा ले गया। महिला छह साल के बेटे के साथ ही घर से गहने और नगदी भी लेकर गई है। महिला के पति ने युवक के खिलाफ रीमा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन

 

जिले के दारसिंग गांव निवासी जोगा राम की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कुरौली गांव निवासी सुंदर सिंह उसकी पत्नी कला देवी को बहलाकर भगा ले गया। उसकी पत्नी छह साल के छोटे बेटे करन को भी साथ ले गई है। जोगा राम ने रिपोर्ट में पत्नी के अपने साथ गहने और नगदी ले जाने की बात भी कही है।

विज्ञापन


रीमा चौकी इंचार्ज एसआई राम सिंह मेहरा ने बताया कि मामला 18 मार्च का है। 25 मार्च को मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 498 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के 19 मार्च तक बागेश्वर के एक होटल में ठहरने का पता चला है। उन्होंने बताया कि युवक और महिला दोनों के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण इसे राजस्व पुलिस में ट्रांसफर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed