{"_id":"59071a8c4f1c1bcf3a4420f9","slug":"the-death-of-a-rural-goat-in-the-pole-with-the-introduction-of-a-torch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में आए करेंट लगने से बकरी चरा रहे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल में आए करेंट लगने से बकरी चरा रहे ग्रामीण की मौत
bageshwar
Updated Mon, 01 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट के लीती गांव में पोल में आए करेंट की चपेट में आने से बकरी चरा रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। करेंट लगने से दो बकरियां और एक मेमना भी मर गया। इस घटना का पता ग्रामीणों को सोमवार की सुबह चला।
विज्ञापन
लीती गांव निवासी 60 वर्षीय लछम सिंह पुत्र राम सिंह रविवार की शाम को रिठकुला के समीप बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान बिजली के पोल में आए करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनकी दो बकरियां और एक मेमने को भी करेंट लग गया। रात को लछम सिंह के घर नहीं लौटने पर सुबह जब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो पोल के समीप शव पड़ा मिला। पोल और स्टेक के पास तीन बकरियां भी मृत हालत में मिली।
विज्ञापन
लीती के ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश ने इसकी सूचना कपकोट पुलिस और बिजली विभाग को दी। सूचना मिलने पर कपकोट थाने से एसआई वंशीलाल मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। विद्युत विभाग के एसडीओ एसएस भंडारी ने मौके पर जाकर विद्युत लाइन की जांच की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है। इधर इस हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करेंट लगने से अब तक कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद ऊर्जा निगम द्वारा जानलेवा बन चुकी बिजली की लाइनों को सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन