फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sexual abuse of female pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण

Sun, 10 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 10 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन

विवाहिता महिला ने अपने कथित प्रेमी पर शादी के नाम पर धोखा देने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। बागेश्वर नगर के एक मोहल्ले की 33 वर्षीया महिला शनिवार की सुबह यहां कोतवाली में पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि दस साल पहले एक नेपाली के साथ उसने विवाह किया, शादी के तुरंत बाद ही उसका पति फरार हो गया। उसकी नौ साल की एक लड़की है। अब वह मायके में रहती है।

विज्ञापन


 बदियाकोट निवासी वर्तमान में गरुड़ में न्यायालय में कार्यरत पेशकार 40 वर्षीय महिपाल सिंह के साथ चार साल पहले उसका परिचय हुआ था। दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला के अनुसार महिपाल सिंह ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह करने का आश्वासन दिया था। अब महिपाल की वजह से गर्भवती है।
विज्ञापन


उसने विवाह के लिए कहा, लेकिन अब महिपाल मना कर रहा है। महिला का कहना है कि महिपाल पहले से विवाहित है, इसका पता उसे बाद में चला। महिपाल के तीन बच्चे भी हैं। महिला ने उस पर धोखे के शारीरिक संबंध बनाकर उसका शोषण करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने महिपाल के खिलाफ धारा 376, 493 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रतिमा भट्ट कर रही हैं। एसएसआई भट्ट ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed