फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No medical treatment was drunk

नशे में चूर डॉक्टर से नहीं कराया इलाज

Fri, 11 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

पीपीपी मोड में संचालित अस्पतालों की व्यवस्था पर एक बार फिर दाग लगा है। इस बार मामला सीएचसी कपकोट का है, जहां नाइट शिफ्ट में तैनात डॉक्टर पहले तो ड्यूटी पर ही नहीं आए। मरीज के परेशान होने पर विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल पर जब डॉक्टर अस्पताल पहुंचे भी तो नशे में चूर होकर।

विज्ञापन


ऐसे में मरीज और उसके परिजनों ने डॉक्टर से इलाज कराने से इंकार करते हुए इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम केएस टोलिया और तहसीलदार एमएस बिरोड़िया भी मौके पर आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डॉक्टर का मेडिकल कराकर सूचना सीएमओ को भेजने की बात कही। बाद में परिजन मरीज का इलाज कराए बिना ही उसे घर ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार शाम को चीराबगड़ गांव के प्रेम सिंह की पत्नी प्रभा गढ़िया का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। परिजन उन्हें लेकर पीपीपी मोड (गंगाशील अस्पताल बरेली की ओर से) में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। अस्पताल में सिर्र्फ कर्मचारी ही थे, डॉक्टर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस डॉक्टर की नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी वह नहीं आए थे। मैनेजर और डाक्टरों को फोन लगाया गया तो किसी ने भी तवज्जो नहीं दी। बात विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी तक पहुंची। उनके प्रयासों से दो डॉक्टर अस्पताल में आए, लेकिन वह भी नशे की हालत में थे।

 डॉक्टरों के नशे में होने का हल्ला होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का साथी डॉक्टर वहां से खिसक लिया। वहीं, परिजनों ने नशे में चूर डॉक्टर से इलाज कराने से मना कर दिया और इलाज कराए बिना ही मरीज को घर ले गए। इधर, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष एसपी रायपा मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसडीएम और तहसीलदार भी पहुंच गए।

 एसडीएम के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एनएस टोलिया ने आरोपी डॉक्टर का मेडिकल किया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी सीएमओ को भेजेंगे। इसके बाद मामला शांत हो गया। थानाध्यक्ष रायपा ने बताया कि मामले में किसी ने भी रिपोर्ट नहीं लिखाई है।


 सूचना पर देर शाम पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से आरोपी डॉक्टर और मैनेजर को तत्काल यहां से हटाने की मांग की। इनमें दीपक गढ़िया, प्रकाश कांडपाल, तारा कपकोटी, दीपक ऐठानी, सुंदर देव, चामू देवली, भुवन शाही, हयात बड़ती, हिम्मत ऐठानी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed