{"_id":"579e28124f1c1b5f7b2b8a49","slug":"moving-to-pick-up-stuffed-buffalo-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिकप में ठूंसकर ले जाई जा रही भैंसें छुड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप में ठूंसकर ले जाई जा रही भैंसें छुड़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पिकप में ठूंसकर ले जाई जा रही आधा दर्जन भैंसों को मुक्त कराया। इस दौरान पिकप चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोग भाग गए। इस मामले में विहिप की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है।
शनिवार की रात विहिप जिलाध्यक्ष कैलाश गढ़िया को किसी ने वाहन में गौ वंशीय पशुओं की तस्करी कर अल्मोड़ा की ओर ले जाए जाने की सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही विहिप कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर-अल्मोड़ा रूट में बिलौना के पास घेराबंदी कर दी। परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वाहन को रोकने पर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर दिया।
विज्ञापन
परंतु सड़क पर पत्थर रखे होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इस बीच चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पिकप में आधा दर्जन भैंसें ठूंसी गई थी। विहिप कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी और भैंसों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकप संख्या यूके 02-सीए 0390 को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। बरामद भैंसों को स्थानीय ग्रामीणों को सौंपा गया है। इस मामले में विहिप के कैलाश गढ़िया और जिला संगठन मंत्री अतुल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की विवेचना एएसआई अमरनाथ कर रहे हैं।