फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mines manager and licensing officer arrested for bribing SP

एसपी को लिफाफा देकर बोले अवैध खनन में आपकी मेहरबानी चाहिए

Thu, 10 Jan 2019 11:19 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Thu, 10 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mines manager and licensing officer arrested for bribing SP
नैनीताल में बागेश्वर के एसपी को रिश्वत देने का प्रयास के आरोपियों को पेशी को लाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को 20 हजार की रिश्वत देने पहुंचे कटियार माइंस के प्रबंधक और लायजनिंग ऑफिसर (अधिवक्ता) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर इनको खुद गिरफ्तार कराया। आरोप है कि ये लोग अवैध खनन, खनन वाहनों की ओवरलोडिंग करने देने गुजारिश कर रिश्वत की पेशकश कर रहे थे। दोनों को जिला सत्र न्यायाधीश नैनीताल/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इधर, अधिवक्ता की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। 

विज्ञापन


कटियार माइंस रीमा में कार्यरत खान प्रबंधक भगवान सिंह पुत्र आदित्य नारायण सिंह (निवासी बरवाड़ा, जिला कटनी, मध्य प्रदेश) और खान के कानूनी सलाहकार और लायजनिंग आफिसर (एडवोकेट इंद्र सिंह धामी पुत्र चंद्र सिंह निवासी तहसील रोड, बागेश्वर) बुधवार को करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के कलेक्ट्रेट स्थित आवास पहुंचे। बकौल एसपी, उन्होंने खुद को खड़िया के कर्मी बताते हुए कहा कि खड़िया खान में अवैध खनन भी होता है और खड़िया के ओवरलोड वाहन बागेश्वर से हल्द्वानी भेजे जाते हैं। ये काम पुलिस की मेहरबानी के बिना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


दोनों ने एसपी से अवैध खनन और ओवरलोडिंग को अनदेखा करने की गुजारिश की। इससे पहले कि एसपी कुछ समझ पाते उन्होंने एसपी को एक मिठाई का डिब्बा, 2019 वर्ष की एक डायरी, एक लिफाफा दिया। लिफाफा देखकर एसपी हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने दोनों से लिफाफा खुलवाया तो लिफाफे में 20 हजार रुपये निकले। इस पर एसपी भड़क गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को फोन कर आवास में बुलवाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया। कोतवाल तिलक राम वर्मा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8/9 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने सीओ महेश जोशी को मामले की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

         

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed