फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lotus Flower Trust's Ashok Tripathi summoned for investigation 

लोटस फ्लावर ट्रस्ट के अशोक त्रिपाठी जांच के लिए तलब

Thu, 07 Mar 2019 11:01 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 07 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lotus Flower Trust's Ashok Tripathi summoned for investigation 
प्रतीकात्मक
सौ असहाय बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षा के लिए बालिका गृह बनाने के लिए विदेशी संस्था के आवंटित फंड में हेरफेर के मामले में कपकोट पुलिस ने संस्था संचालक सहित आठ पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी वादी को पूछताछ के लिए तलब किया है। पूछताछ के बाद ही मामले की जांच गति पकड़ेगी।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक लोटस फ्लावर ट्रस्ट दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन हंट के प्रतिनिधि अशोक त्रिपाठी ने कपकोट थाने में कपकोट की स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी, त्रिलोक सिंह कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी, बसंती कपकोटी, तारा दानू, एसएम जोशी, जनार्दन जोशी और गणेश उपाध्याय पर संस्था की आवंटित राशि का दुरुपयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस मामले में वादी का कहना है कि वर्ष 2009 में लोटस फ्लावर ट्रस्ट ने कपकोट में 100 असहाय बालिकाओं के लिए आश्रम बनाने के लिए 30 हजार पाउंड की राशि ग्रामीण उत्थान समिति के खाते में डाली। तय समझौते के मुताबिक संस्था को प्रत्येक कमरे में असहाय बालिकाओं के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि एनजीओ ने असहाय बालिकाओं को समझौते के मुताबिक सुविधाएं मुहैया नहीं कर्राइं। संस्था संचालक सहित अन्य सदस्यों पर आवंटित राशि का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने धारा 420, 403 और 120 के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

एनजीओ के संचालक सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पहले वादी अशोक कुमार को दिल्ली से बुलाया गया है। उनके आरोपों के आधार पर ही जांच शुरू होगी। राशि पाउंड में आवंटित की गई है। जांच में ही वास्तविक राशि का पता चलेगा। - खुशवंत सिंह, जांच अधिकारी


पतियासार के स्कूल में भी घपले का आरोप
एलएफटी के जॉन हंट व अशोक त्रिपाठी ने ग्रामीण उत्थान समिति पर पतियासार में भी स्कूल निर्माण के नाम पर लिए गए फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कहा कि स्कूल निर्माण के नाम पर भी 23 हजार पाउंड की राशि प्राप्त की। संस्था ने गांवों के वंचित बच्चों के लिए स्कूल बनाने के लिए यह राशि प्राप्त की थी। इस राशि के भी दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

आवास के नाम पर होटल बनाने का आरोप
विदेशी फंड मुहैया कराने वाले ट्रस्ट ने ग्रामीण उत्थान समिति पर असहाय बालिकाओं व वंचित बच्चों के नाम पर लिए गए धन का दुरुपयोग करने व कपकोट में होटल बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि संस्था ने आवास के नाम पर धन लिया लेकिन होटल का निर्माण कर लिया।


संस्था व सदस्यों ने नकारे आरोप
धन के दुरुपयोग के लोटस फ्लावर ट्रस्ट के आरोपों को ग्रामीण उत्थान समिति व अन्य सदस्यों ने खारिज किए हैं। संचालक उमेश जोशी ने कहा कि कुछ लोग निजी रंजिश के चलते झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। संस्था के सदस्य रहे गणेश उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने मार्च 2010 में इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed