फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanvd police duties, the security trust God

पुलिस कांवड़ ड्यूटी में, सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

Sat, 01 Aug 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Sat, 01 Aug 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

पुलिस विभाग में पहले से ही फोर्स की कमी चल रही थी। इस बीच हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए जिले से सात एसआई और 86 महिला-पुरुष सिपाही चले गए हैं।

विज्ञापन


अधिकतर फोर्स के कांवड़ मेला ड्यूटी में जाने के कारण जहां विभिन्न मामलों की जांच और नियमित गश्त चरमरा गई है। वहीं इससे असामाजिक तत्वों के हौसले भी बुलंद हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिला मुख्यालय में कोतवाली, कपकोट, बैजनाथ, कौसानी और काफलीगैर में थाना जबकि डंगोली, रीमा और कमेड़ीदेवी में पुलिस चौकियां हैं। यहां एसआई के 16 पदों के सापेक्ष 13 पर ही तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल 17 पदों के विपरीत 30 तैनात हैं। पुलिस आरक्षी के कुल 194 पदों के सापेक्ष 165 ही तैनात हैं जबकि महिला आरक्षी 15 पदों के विपरीत यहां 31 नियुक्त हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले से 91 एसआई और सिपाही कांवड़ ड्यूटी मेले को संपन्न कराने चले गए हैं।

 इसमें सात एसआई, छह हेड कांस्टेबल, 65 कांस्टेबल जिसमें यातायात पुलिस के पांच कांस्टेबल के अलावा 15 महिला कांस्टेबल शामिल हैं।

मालूम हो कि यहां पुलिस विभाग में पहले से ही फोर्स की कमी है। कांवड़ मेले को भी शांतिपूर्वक संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है।

यह जिला बाढ़, भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील जबकि भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है। इन आपदाओं से क्षति होते रहती हैं।

 आपदा से घिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और उन तक राहत पहुंचाने में पुलिस बड़ी भूमिका निभाती है। यातायात व्यवस्था भी चरमराते जा रही है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था भी चरमराते जा रही है।

जिले में ओवर लोडिंग, यातायात नियंत्रण के अलावा, शराब की तस्करी को रोकने समेत असामाजिक गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहती है। फोर्स के कांवड़ मेला ड्यूटी चले जाने के कारण जहां पुलिस के कई काम प्रभावित हो गए हैं।

पुलिस कप्तान एनएस नपलच्याल ने कहा कि फोर्स के कांवड़ ड्यूटी में जाने से रूटीन वर्क में आंशिक असर तो पड़ता ही है। अलबत्ता कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए यहां फोर्स कम नहीं है। जो फोर्स है वह पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।


आपदा से निपटने के लिए यहां देहरादून से आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम के अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात है। एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्व सिर न उठा सकें इसके लिए पुलिस को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed