फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ITBP personnel accused of rape and sent to prison

दुष्कर्म के आरोपी आईटीबीपी जवान को जेल भेजा

Fri, 11 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के मामले में नामजद आईटीबीपी के जवान को पुलिस लुधियाना से गिरफ्तार करके यहां ले आई है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बेड़ीनाग (पिथौरागढ) के खनात गरखेत गांव निवास हृदयेश टम्टा आईटीबीपी में लुधियाना में तैनात है।

विज्ञापन


 वह अवकाश पर घर आया था। इस बीच एक युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई। इसकी जानकारी होते ही आरोपी हृदयेश ड्यूटी पर लौट गया। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से उसकी स्थिति मालूम की और लुधियाना में उसकी कंपनी के सीओ से बात करके यहां से टीम भेजी।
विज्ञापन


पुलिस टीम बुधवार की शाम उसे लेकर यहां पहुंची। बृहस्पतिवार को उसे गरुड़ में मुंसिफ मजिस्ट्रेट नेहा कुशवाहा की अदालत में में पेश किया गया। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। हृदयेश के खिलाफ कोतवाली में आइपीसी की धारा 366, 376, 506 के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed