फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Breaking Locks drove flown seven thousand store

सस्ता गल्ला की दुकान के ताले तोड़कर उड़ाए सात हजार

Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

 द्यांगड़ गांव में चोरों ने सस्ता गल्ला की दुकान के ताले तोड़कर सात हजार की नगदी उड़ा ली। बागेश्वर में एक माह के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

द्यांगड़ गांव में चंदन सिंह कठायत की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान है।
शनिवार रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी सात हजार की नगदी चुरा ली। दुकान में चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब चंदन सिंह दुकान पर पहुंचे। उनकी सूचना पर बागेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से एक गैंती मिली है। माना जा रहा है कि चोरों ने गैंती से ही दुकान का ताला तोड़ा होगा।
विज्ञापन

बागेश्वर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले चोर मजियाखेत में एक सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान और एक कपड़ा व्यापारी के घरों के ताले तोड़ चुके हैं। उन घटनाओं में भी अभी तक चोर पकड़े नहीं गए हैं। अब एक और चोरी की घटना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। इधर, एसपी एनएस नपलच्याल ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही कुछ फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed