फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Attempted child abuse, accused absconding

बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास, आरोपी फरार

Wed, 29 Jun 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 29 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Attempted child abuse, accused absconding
पीड़िता - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 शामा पुलिस चौकी के अंतरगत एक गांव से दूूसरे गांव का युवक एक बच्ची को रास्ता पूछने के बहाने खंडहर में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। परिजन बच्ची की तलाश में वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के चाचा द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच तेजी से शुरू कर दी है। 

कपकोट के थानाध्यक्ष एसपी रायपा के अनुसार शामा चौकी के एक गांव की सात वर्ष की एक बच्ची मंगलवार को अपने चाचा के दो बच्चों के साथ उनकी दुकान में गई थी। करीब डेढ़ बजे खाना खाने के बाद बच्चे दुकान के आंगन में खेल रहे थे। चाचा के कुछ देर बाद दुकान से बाहर आने पर उनकी भतीजी वहां खेलती नहीं मिली। बच्चों से पूछने पर पता चला कि एक लड़का जो लाल शर्ट और नीली पैंट पहने हुआ था वह बच्ची को 20 रुपये देकर लीती बैंड तक रास्ता बताने के लिए अपने साथ ले गया है। चाचा और परिजनों द्वारा पीछा करने पर मछुली के खंडहर पर बच्ची को आवाज दी तो खंडहर के अंदर एक लड़का बाहर आया और वह उन्हें चकमा देकर भाग गया। खंडहर में  बच्ची मिल गई। पूछने पर बच्ची ने उन्हें सब कुछ बता दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने आरोपी की पहचान कर ली  है। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के चाचा की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 354 क 7/8 पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed