फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलसा

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलसा

विज्ञापन
बागेश्वर। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम झुलस गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।



पुलिस के मुताबिक योगेश मेहता (9) पुत्र राम सिंह मेहता निवासी बोहला, काफलीगैर गांव के ही सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार को वह बकरियां चराने गया था। वह बकरी चराने के दौरान बिसतोला में अस्पताल की दीवार पर चढ़ गया। इस दौरान उसके हाथ की छड़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन से छू गई। हाईटेंशन लाइन से छूते ही तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और वह छिटककर नीचे गिर गया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक वह 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed