फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नवीन की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

नवीन की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
नवीन की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बागेश्वर। काफलीगैर उप तहसील के सिया गांव निवासी नवीन कुमार की 17 दिन पहले हुई संदिग्ध मौत का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। राजस्व पुलिस इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं कर सकी है। सोमवार को गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांग शीघ्र पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सिया निवासी नवीन कुमार पुत्र दीवान राम की सात दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। नवीन के शव के साथ प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि मौत का जल्द खुलासा किया जाएगा, लेकिन घटना के 17 दिन बाद भी राजस्व पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। ज्ञापन देने वालों में मृतक के भाई कुंदन राम, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, जोगा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रमेेश लाल, मोहन लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed