{"_id":"5bf2f263bdec2269a12fd510","slug":"181542648419-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से छात्रा गंभीर, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से छात्रा गंभीर, रेफर
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिलौना में एक कार चालक ने आठ साल की छात्रा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार सुबह बिलौना निवासी अनीता पुत्री भुवन चंद्र पांडे स्कूल की ओर जा रही थी। अनीता बिलौना राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही अनीता को एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्रा के सिर पर चोट आ गई। अनीता की हालत बिगड़ने पर राहगीरों की मदद से संबंधित कार चालक घायल छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि कार चालक पुलिस की निगरानी में है। पीड़िता की हालत पर नजर रखी जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।