{"_id":"5b1d61e94f1c1bb16e8b7310","slug":"171528652265-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में गिरा खड़िया से लोडेड ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू में गिरा खड़िया से लोडेड ट्रक, चालक घायल
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। देर रात खड़िया से भरा ट्रक सरयू में गिर गया। हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भर्ती कराया।
शनिवार रात करीब एक बजे ट्रक (यूके 04 सीए 8290) रीमा से बागेश्वर आ रहा था, तभी पिंडारी मार्ग पर सामने आई एक गाय को बचाने के लिए चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य डंपर से टकराने के बाद बिजली के पोल, रेलिंग को तोड़ता हुआ नदी में गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी मनीष पांडे, निखिल मेहरा, नवीन लोहनी, कैलाश नेगी, अंकुर पांडे आदि ने घायल चालक जगदीश आर्या (38) निवासी दमुवाढूंगा, हल्द्वानी को नदी से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बीच दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चिकित्सक ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा डंपर संख्या यूके 04 सीबी 1855 क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, घटनास्थल के पास स्थित कैलाश नेगी के मकान का मेन गेट भी क्षतिग्रस्त हुआ है।