फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर में ठंड से दो की मौत

बागेश्वर में ठंड से दो की मौत

Mon, 05 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में ठंड से दो की मौत

विज्ञापन

बागेश्वर। बागेश्वर में ठंड के चलते दो बुजुर्गोें की मौत हो गई। एक का शव घर के बाहर जबकि दूसरे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। चिकित्सकों ने ठंड के चलते इनकी मौत होने की पुष्टि की है।


रविवार देर शाम कठायतबाड़ा निवासी रघुनाथ सिंह (61) पुत्र स्व. अमर सिंह अपने ही घर में बिस्तर पर अचेत मिले। इस पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले तक पूरी तरह ठीक थे। दूसरी ओर कठायतबाड़ा के भतरौला निवासी किशन सिंह (55) मोहन सिंह सोमवार सुबह घर के बाहर अचेत पाए गए। परिजनों का कहना है कि वह रात को किसी समय घर से बाहर निकले थे। सुबह घर के अंदर न पाकर खोजबीन हुई तो घर के बाहर ही वे पड़े हुए मिले। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. नसीम ने दोनों मामलों में ठंड को मौत की वजह बताया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड के चलते ब्रेन हैमरेज होने से इनकी मौत होने की आशंका है। बता दें कि शनिवार की रात हुई बारिश और हिमपात के बाद यहां ठंड बढ़ गई है। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed