फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शराब के नशे में धुत पल्सर सवार का तहसील रोड पर आतंक

शराब के नशे में धुत पल्सर सवार का तहसील रोड पर आतंक

Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत पल्सर सवार का तहसील रोड पर आतंक
बागेश्वर। शराब के नशे में धुत एक पल्सर सवार युवक ने तहसील रोड पर खूब आतंक मचाया। तेज रफ्तार में रोड के कई चक्कर काटे। इस दौरान कई वाहन चालक और राहगीर पल्सर की चपेट में आने से बालबाल बचे। टोकने पर पल्सर सवार युवक कुछ लोगों से उलझ भी पड़ा। सोशल मीडिया में पल्सर सवार की करतूत सामने आने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


बुधवार शाम तहसील रोड में पल्सर संख्या यूके 02/8291 सवार युवक ने जमकर आतंक मचाया। युवक ने तेज रफ्तार के साथ सड़क पर कई चक्कर काटे। युवक सड़क पर खतरनाक स्टंट भी कर रहा था। कई वाहन चालक और राहगीर तेज रफ्तार पल्सर की चपेट में आने से बच गए। इस बीच युवक की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई। स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर ही पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को धर दबोचा। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के मेडिकल के साथ ही चालान किया है। इसके साथ ही बाइक भी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन


तीन और बुलेट सीज
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन और बुलेट को सीज कर दिया। इन वाहनों को मोडिफाई कर प्रतिबंधित रेट्रो साइलेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा था। कोतवाल ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed