फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पूर्व फौजी के खाते से एक लाख पर हाथ साफ,

पूर्व फौजी के खाते से एक लाख पर हाथ साफ,

Mon, 05 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी के खाते से एक लाख पर हाथ साफ,

विज्ञापन

बागेश्वर। देवलचौरा निवासी एक पूर्व फौजी ने बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उपभोक्ता को पासबुक अपडेट कराने के बाद इसका पता चला। इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की गई। बैंक प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


देवलचौरा निवासी पूर्व फौजी नैन सिंह के मुताबिक एसबीआई बागेश्वर में उनका पेंशन खाता है। एक नवंबर को पासबुक में इंट्री के दौरान पता चला कि 13 अक्तूबर को किसी ने उनके खाते से एक लाख की रकम निकाली। बैंक के काउंटर के माध्यम उनके खाते से इस राशि की निकासी हुई है। नैन सिंह का कहना है कि बैंक प्रबंधन से उसी समय मौखिक और लिखित में शिकायत भी की गई। अभी तक प्रबंधन ने न तो रुपये लौटाए और न ही फर्जी तरीके से निकासी करने वाले का पता लग पाया है। नैन सिंह के मुताबिक बेटे के विवाह के लिए यह पैसा बैंक में रखा गया था। नैन सिंह ने अब इस इस मामले की शिकायत डीएम से करने की चेतावनी दी है। बैंक के शाखा प्रबंधक निर्मल कुमार का कहना है कि यह स्पष्ट है कि खाते से पैसे निकाले गए हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि यह पैसे निकाले कैसे गए। इसमें चेक का उपयोग किया गया या विड्रॉल फार्म का उपयोग किया गया। शाखा प्रबंधक ने बैंक के स्तर से किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को खारिज किया है। उधर, नैन सिंह का कहना है कि दो नवंबर को उन्होंने बैंक में लिखित शिकायत की थी। इतने दिन के बाद भी बैंक वास्तविक स्थिति को सामने नहीं ला पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed