फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नशे में कोर्ट में हंगामा काटने वाले को भेजा जेल

नशे में कोर्ट में हंगामा काटने वाले को भेजा जेल

Thu, 12 Oct 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
नशे में कोर्ट में हंगामा काटने वाले को भेजा जेल
बागेश्वर। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने सीजेएम कोर्ट में हंगामा मचा दिया। सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बागेश्वर के जुलकिया गांव निवासी प्रकाश कांडपाल बुधवार को एक मामले में गवाही देने सीजेएम कोर्ट आया था। शराब के नशे में कोर्ट में गवाही के दौरान उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने कुछ फाइलें भी फेंक दी।
विज्ञापन


इससे कोर्ट में हड़कंप मच गया। शराब पीकर हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर सीजेएम के रीडर विनोद कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बागेश्वर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186/ 188/ 353 और 81 पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed