{"_id":"5c23c4b3bdec2256a104e60e","slug":"111545847987-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"813 ग्राम चरस समेत तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
813 ग्राम चरस समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर में गिरफ्तार में चरस तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस की एसओजी टीम ने मंडलसेरा के पास 813.5 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि कपकोट के ग्राम सूपी निवासी डिगर सिंह 813.5 ग्राम चरस लेकर अपनी ऑल्टो कार यूके 02, टीए- 1539 मंडलसेरा से बागेश्वर की तरफ आ रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी टीम इस कार का इंतजार कर रही थी। पुलिस की टीम देखकर डिगर सिंह घबरा गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी लेकर चरस बरामद की। पुलिस टीम में कांस्टेबल बसंत पंत, महेंद्र सिंह, इमदाद हुसैन, भुवन बोरा शामिल थे। एसपी मुकेश कुमार ने टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कपकोट से लेकर हल्द्वानी आदि बड़े शहरों में चरस बेचने ले जा रहा था।
813 ग्राम चरस के साध एक गिरफ्तार
विज्ञापन
813 ग्राम चरस के साध एक गिरफ्तार