{"_id":"5a9828dd4f1c1bff388bade0","slug":"111519921373-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्टो खाई में गिरी, चालक घायल रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आल्टो खाई में गिरी, चालक घायल रेफर
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 12.15 बजे बालीघाट-पंद्रहपाली सड़क पर एक कार अचानक करीब 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गांव के प्रधान घायल चालक को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने चालक का उपचार करके उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार जाख निवासी जीवन सिंह परिहार (45) अपनी आल्टो कार से बालीघाट-पंद्रहपाली से होकर गांव जा रहे थे। पंद्रपाली गांव के समीप कार अचानक असंतुलित होकर करीब 35 फुट नीचे खाई में गिर गई।
इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। पंद्रहपाली के ग्राम प्रधान रमेश हरड़िया ने ग्रामीणों की सहायता से उन्हेें खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अधिक चोट होने के कारण डॉक्टरों ने चालक को हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।