फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का केस

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का केस

Tue, 21 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का केस
कपकोट (बागेश्वर)। सीजेएम की अदालत के आदेश पर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। इस केस में देवर, देवरानी और सास नामजद हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में देवर ने महिला के यौन शोषण की नाकाम कोशिश की। दूसरी ओर साथ देने के बजाय देवरानी और सास ने महिला से मारपीट की। इससे पहले कपकोट पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला का आरोप है 31 जुलाई की देर शाम देवर जबरन उसके कमरे में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसने मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी। यह भी आरोप है कि महिला ने देवर की शिकायत देवरानी और सास से की तो उन्होंने मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


महिला ने आपबीती बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आखिरकार महिला ने सीजेएम कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। प्रभारी एसओ वंदना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed