{"_id":"64c0102ad99c164cd20005b6","slug":"crime-police-has-taken-action-against-people-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-495-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कानून तोड़ने पर 382 लोगों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कानून तोड़ने पर 382 लोगों के काटे चालान
Wed, 26 Jul 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। जिले की पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर नियमों तोड़ने पर 382 लोगों के चालान काटे हैं।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने पर चार वाहनों को सीज किया। 162 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें 16 वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया है। पुलिस अधिनियम के तहत 61 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। कोटपा अधिनियम में 163 लोगों के चालान काटे गए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। लोगों को सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाकर नेक व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। एसपी कोंडे ने बताया कि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। संवाद