फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crime news in district.

Bageshwar News: नाबालिग से दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
बागेश्वर। नाबालिग से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते 16 नवंबर को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कांडा थाने में सुरेंद्र सिंह (27) निवासी लोहाथल, बेरीनाग, पिथौरागढ़ और विक्रम सिंह उर्फ विक्की (20) निवासी बाफिलागांव, बागेश्वर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। बताया कि दोनों युवकाें ने उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम का लोप कर धारा 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। एसपी चंद्रशेखर आर घोडके के दिशा निर्देश और अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed