{"_id":"64d52d43b85db770890a5e74","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-837-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: परिजनों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: परिजनों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के नौगांव गधेरे में मृत मिले युवक के शव का बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए रीमा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस नशे की हालत में गधेरे में गिरने की आशंका जता रही है।
बुधवार को दुगनाकुरी के नौगांव नामक गधेरे से दारसिंग (बनलेख) निवासी भगवान सिंह (38) पुत्र गंगा सिंह का शव बुधवार की शाम पड़ा मिला था। परिजनों ने बुधवार को ही 112 नंबर पर मृतक के सोमवार से घर न आने की जानकारी देते हुए खोजबीन की मांग की थी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मोर्चरी में परिजनों ने युवक की हत्या होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी टैक्सी चलाता था। सोमवार को वह हल्द्वानी से लौटा, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसे एक अन्य युवक के साथ देखा गया था। परिजनों के अनुसार बुधवार को भी उक्त युवक भगवान सिंह का वाहन चलाते दिखा था।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में गधेरे में गिरने की आशंका दिखाई दे रही है। उसके साथ जो युवक आखिरी समय में देखा गया। उससे पूछताछ की गई है। दोनों ने साथ में शराब पी थी। उसके बाद भगवान सिंह के अपने घर की ओर जाने की बात सामने आई है। आशंका है कि शराब के नशे में वह गधेरे में गिर गया होगा। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
वहीं कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों ने रीमा चौकी में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।