{"_id":"5ad381894f1c1b76098b4b9e","slug":"create-adventure-games-means-of-employing-young-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक खेलों को रोजगार का जरिया बनाएं युवा: दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक खेलों को रोजगार का जरिया बनाएं युवा: दास
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
साहसिक खेलों के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से रूनीखते में चल रहे दस दिनी एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का समापन हो गया है। समापन पर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों का सुनहरा भविष्य है। युवा साहसिक खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर इसे रोजगार का जरिया बना सकते हैं।
विज्ञापन
हिमालयन ईको एडवेंचर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर के मुख्य प्रशिक्षक संजय परिहार ने बताया कि प्रतिभागियों को अनुशासन, टैंट पिचिंग, बोल्ड्रिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर-क्रासिंग, ट्रेकिंग, सी पुली, फर्स्ट एड, चिमनी रेस्क्यू, फ्लोरा एंड फोना, माउंटेन मैनर आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
वहां राजकुमार मेहता, विनोद कालाकोटी, जीवन परिहार, चंदन सिंह, मनीष कोरंगा, पान सिंह, प्रवीण सिंह, नरदेव जोशी, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, गोविंद सिंह सहित 66 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन