फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Craftsman angry with the song of Maya Upadhyay

माया उपाध्याय के गीत से शिल्पकार समाज में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Craftsman angry with the song of Maya Upadhyay
बागेश्वर में प्रदर्शन करते शिल्पकार समाज के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लोक गायिका माया उपाध्याय के गाए गीत चंद्रा हुड़क्याणी जौनसारी का शिल्पकार समाज ने विरोध शुरू कर दिया है। शिल्पकारों ने इस गीत के माध्यम से उनकी भावनाओं को ठेस और सामाजिक आघात पहुंचाने आरोप लगाया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रोडक्शन, गायक-गायिका, गीतकार और संगीतकार सहित पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शिल्पकार समाज के लोगों के ने जिला कार्यालय परिसर में प्रोडक्शन चैनल, गायक और पूरी टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपने फेसबुक और प्रोडक्शन के चैनल पर इस गीत को 12 मार्च को अपलोड किया था। इस गीत से शिल्पकार समाज की भावनाओं को धक्का लगा है। गीत में बार-बार असंवैधानिक जातीय शब्द का प्रयोग कर शिल्पकार समाज को अपमानित करने का काम किया गया है। इस गीत का सार्वजनिक तौर पर विरोध और इसे बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मौजूद लोगों ने जल्द गीत से जुड़ी टीम के लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed