{"_id":"62d6fa63e3ccde051e05a41c","slug":"covid-staff-union-in-bageshwar-bageshwar-news-hld469631662","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड उपनल संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड उपनल संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
बागेश्वर में धरना देते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काम से हटाए गए कोविड उपनल कर्मियों ने सेवा विस्तार की मांग के लिए मंगलवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कोविड उपनल कर्मियों ने उनका सेवा विस्तार न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि उन लोगों ने कोरोना काल में दो साल तक दिन-रात काम किया लेकिन अब कोविड के मामले कम होते ही सरकार ने उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक अप्रैल से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार उनका सेवा विस्तार कर रही है। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बलवंत नगरकोटी, सुरेश पांडेय, संजय कन्नौजिया आदि बैठे।
बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मियों ने दिया धरना
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) के सुरक्षाकर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग के लिए मंगलवार को 34वें दिन भी बेमियादी धरना दिया। सुरक्षाकर्मी पीआरडी जवानों के समान वेतन मांग रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन उनकी मांग नहीं सुन रहा है। कहा कि मांग पूरी होने तक वह लोग नियमित रूप से धरना-प्रदर्शन करेंगे। एक बार निदेशक से वार्ता विफल हो चुकी है। धरना-प्रदर्शन में भूपाल सिंह बजेठा, दीवान सिंह राणा, नवीन रावत, राजेंद्र बजेठा, दयाल बजेठा, खीमानंद उपाध्याय, भूपेंद्र राणा, प्रकाश चंद्र, सुरेंद्र सिंह राणा आदि रहे।
जीडी बिड़ला स्कूल के निष्कासित कर्मचारियों का धरना जारी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल कर्मचारी संघ के बैनर तले विद्यालय से बगैर नोटिस हटाए गए कर्मचारियों ने मंगलवार को भी बेमियादी धरना दिया। यहां विद्यालय परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कई साल तक सेवा देने के बाद बगैर नोटिस उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई जबकि कई लोग शीघ्र ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवाएं समाप्त होने के बाद उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सेवा बहाली तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहां विष्णु सिंह रावत, डूंगर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह जनी, बचे सिंह, पान सिंह, हेम चंद्र, महेश उपाध्याय, बसंती देवी आदि थे।