फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cotton spinning training center will open the way to self-employment

स्वरोजगार की राह खोलेगा सूती कताई प्रशिक्षण केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cotton spinning training center will open the way to self-employment
कपकोट में सूती कताई केंद्र के उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट विकास खंड में ग्रामोद्योग उत्पादन के तहत स्थापित पहले सूती कताई प्रशिक्षण केंद्र का ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र कताई और बुनाई के क्षेत्र में काम कर रहीं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के की राह खोलेगा। स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग को भी प्रशिक्षण से बल मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्र के उद्घाटन के बाद शुरू हुए प्रशिक्षण में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 20 महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। जिन्हें 45 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें खादी ग्रामोद्योग की ओर से पारितोषिक शुल्क भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को मशीन और कताई-बुनाई के लिए ऊन और सूत भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य अतिथि दानू ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र और राज्य सरकार की लोकल से वोकल और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायक होंगे। ऊनी कारोबार बढ़ने पर क्षेत्र के भेड़पालकों को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण में मनोयोग से भागीदारी करने और इसका लाभ उठाने को कहा। बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को कताई सुपरवाइजर रघुवर सिंह लटवाल ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्पादन खादी ग्रामोद्योग केंद्र की अधीक्षक हेमा उपाध्याय ने की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ग्राम प्रधान महेश दानू, दान सिंह, आनंद कोश्यारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed