फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona virus Alert in Bageshwar

कोरोना की दहशत के बीच भी बागेश्वर के लोग नहीं दिख रहे संजीदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Alert in Bageshwar
बागेश्वर। पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण की दहशत है। देश, दुनिया में इसके उपचार के लिए कोई दवा नहीं बन सकी है। इस कारण संक्रमित लोगों की संख्या दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। इससे बचने के लिए लोग कई सावधानियां बरत रहे हैं। इसकी अनदेखी करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके बावजूद यहां भीड़ वाली जगहों समेत अस्पतालों में भी लोगों को मास्क पहने बिना घूमते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

देश में 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। कोरोना से चीन, इटली, ईरान, अमेरिका समेत कई देशों में हजारों की संख्या में मौत हो चुकी है। इस कारण केंद्र और राज्य सरकारों समेत कई संस्थाओं ने भी कोरोना को महामारी घोषित किया है। लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार समेत कई संस्थाओं की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इंटरनेट, टेलीविजन, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया सहित कई माध्यमों से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार रात टीवी पर पूरे देशवासियों को कोरोना से बचने के लिए सचेत कर चुके हैं। दैनिक जीवन में सावधानी बरतना ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। इसीलिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर 22 मार्च को पूरे देश में जनता कर्फ्यू का एलान किया गया है, लेकिन बागेश्वर में कई लोग कोरोना के प्रति संजीदा नहीं दिख रहे हैं। इसके बावजूद लोग इस महामारी के प्रति लापरवाही बरत रहे है। यह रवैया जोखिमभरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed