{"_id":"5e9434928ebc3e774850d251","slug":"corona-veer-red-cross-member-archana-bhandari-is-making-moscow47","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वीर : रेडक्रास सदस्य अर्चना भंडारी बना रहीं मॉस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वीर : रेडक्रास सदस्य अर्चना भंडारी बना रहीं मॉस्क
विज्ञापन
बागेश्वर में मास्क बनातीं रेडक्रास सोसायटी की सदस्य अर्चना भंडारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रेडक्रास सोसायटी की सदस्य अर्चना भंडारी इन दिनों घर पर मॉस्क तैयार कर रही हैं। वह सुबह से ही मॉस्क तैयार करने के काम में जुट जा रही हैं। अर्चना अब तक सौ से अधिक मॉस्क तैयार कर चुकी हैं। बताती हैं कि ये मॉस्क सबसे पहले वह अपने गांव मेलडुंगरी (गरुड़) में लोगों को निशुल्क वितरित करेंगी। उसके बाद अन्य इलाकों में बांटे जायेंगे। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, जिला रेडक्रास सोसायटी के वायस चेरमैन संजय साह जगाती, रेडक्रास सदस्य जगदीश उपाध्याय ने अर्चना के कार्य की सराहना की है। कहा है कि इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
::: इनसेट ::: महिलाएं दूध बाजार पहुंचाने के साथ ही बांट रहीं मास्क ::: बागेश्वर: सहकारिता समूह की महिलाएं बाजार तक दूध पहुंचाने के साथ ही मास्क का वितरण भी कर रहीं हैं। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना महिला समूहों के माध्यम से कोरोना महामारी से निपटने में पूरा सहयोग दे रहा है। सहकारिता से जुड़ी महिलाएं गरुड़ से रोजाना करीब 320 लीटर दूध बागेश्वर पहुंचा रहीं है। समूह की महिलाएं मॉस्क का भी निर्माण कर रही हैं। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पांडेय महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर में मास्क बनातीं सहकारिता समूह की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर में मास्क बनातीं सहकारिता समूह की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी