फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona Veer is saving the lives of people as well as handling law and order

कानून व्यवस्था संभालने के साथ लोगों की भी जान बचा रहे कोरोना वीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Corona Veer is saving the lives of people as well as handling law and order
जिला अस्पताल में रक्तदान करते पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इस जिले में पुलिस असल कोरोना वीर की भूमिका में है। पुलिस कानून व्यवस्था का काम संभालने के साथ ही जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था तो कर ही रही है, अपना खून देकर लोगों की जान भी बचा रही है। रेडक्रॉस सोसायटी के लोग भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कपकोट के भयूं निवासी दीवान सिंह पुत्र कुंदन सिंह को बी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया जाना था लेकिन अस्पताल के पास यह ग्रुप नहीं था। दीवान सिंह के किडनी में ट्यूमर है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. योगेश धर्मशक्तू ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय से संपर्क किया।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी ने पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के सामने मामला रखा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला, कांस्टेबल गिरीश बजेली और रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य नवीन टाकुली ने ब्लड दिया। रक्तकोष को एक यूनिट ओ पॉजिटिव खून की रक्तकोष के लिए आवश्यकता थी। इस पर सिपाही रवींद्र बोहरा ने ओ पाजिटिव खून दिया। पुलिस अधीक्षक और पुलिस कर्मियोें की तत्परता की रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य जगदीश उपाध्याय ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed