फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona in Bageshwar

बागेश्वर में अल्ट्रासाउंड से पहले दो गर्भवती महिलाएं निकली कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bageshwar
बागेश्वर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने से पहले कोरोना जांच करतीं महिला। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। कुछ दिन पहले जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इस घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अब जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड से सभी मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। इस दौरान दो गर्भवतियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, जीजीआईसी कांडा में चार छात्राओं में कोरोना की पुष्टि होने पर विद्यालय पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड कराने आए लोगों का अल्ट्रासाउंड से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकली, उन्हीं लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। जिला अस्पताल के एमएस डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान दो गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण पाया गया। जिन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। रेडियोलॉजिस्ट ने शनिवार को 54 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। इनमें 44 गर्भवती शामिल थीं। उधर, जीजीआईसी कांडा की चार छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से स्कूल को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी जोशी ने बताया कि शुक्रवार को छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसलिए बृहस्पतिवार तक स्कूल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed