फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona in Bagehwar

बागेश्वर में 4 और कोरोना संक्रमित मिले, संक्रमितों में दो महिला, दो पुरुष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bagehwar
बागेश्वर। बागेश्वर चार और लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इनमें एक हाल में मुंबई से लौटा है। शेष तीनों पहले पॉजिटिव पाए गए संक्रमित के संपर्क में आए थे। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 27 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से नौ लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि शनिवार को संक्रमित पाए गए चार लोगों में दो महिला हैं। यह सभी लोग बागेश्वर के निजी होटलों में क्वारंटीन हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति हाल में मुंबई से लौटा है। शेष तीन पूर्व में संक्रमित पाए गए हरियाणा से आए एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। डीएम ने बताया कि चारों लोगों की डॉक्टरों ने जांच की है। फिलहाल सभी की स्थिति ठीक है। यदि इनकी स्थिति ठीक हुई तो बागेश्वर के ही कोविड अस्पताल में इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा। जिले में 19 और 21 मई को 2-2 मामले सामने आए थे। 21 मई को चार, 29 मई को आठ, एक जून को पांच और पांच जून को दो लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 10 लोग ठीक होकर घर चले गए थे। नौ संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed