फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Coordination Needs to be Implemented

अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों में समन्वय जरुरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coordination Needs to be Implemented
कपकोट मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते क्षेत्र प्रमुख। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीडीओ संगीता आर्या ने मनरेगा में प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने के मसले को लेकर ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों से दोबारा प्रस्ताव मंगवाकर 25 अक्तूबर तक भेजने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने संतुलित विकास के लिए अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्यव को जरूरी बताया।
विज्ञापन

कपकोट ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने 30 सितंबर को डीएम को ज्ञापन देकर मनरेगा योजना में प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने का आरोप लगाया था। उन्होंने 10 अक्तूबर से कपकोट ब्लॉक कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। डीएम रीना जोशी के निर्देश पर डीडीओ संगीता ने मनरेगा की समीक्षा बैठक में ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद प्रधानों ने दोबारा प्रस्ताव मंगाने के निर्णय का स्वागत किया और जनता की भावनाओं के अनुरूप और खुुली बैठकों में पारित हुए प्रस्तावों को स्वीकृति देने की मांग की। वहां पर बीडीओ ख्याली राम, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष केदार महर, महामंत्री महेश दानू, राजू दानू, प्रकाश बिष्ट, नरेंद्र कोहली, प्रीतो टाकुली, शशि शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed