फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Contract workers angry due to ignoring of movement

आंदोलन की अनदेखी से संविदाकर्मी नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Contract workers angry due to ignoring of movement
बागेश्वर में कार्य बहिष्कार के दौरान नारेबाजी करते सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारी। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विभागीय संविदा और सातवां वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण कार्यालय के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। आंदोलन की अनदेखी करने पर सैनिक कल्याण अधिकारी और निदेेशक के खिलाफ भी नाराजगी जताई। संविदा कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन तेेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संविदा पद पर 14 कर्मचारी तैनात हैं। लंबे समय से कर्मचारी विभागीय संविदा दिए जाने की मांग उठा रहे थे। लगातार अनदेखी किए जाने पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। ही सैनिक कल्याण अधिकारी और निदेशक की ओर से आंदोलन की सुध नहीं लेने से धरने पर डटे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। इधर कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालय में जरूरी काम से आने वाले पूर्व सैनिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को धरने में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, दीप चंद्र बिष्ट, महेश कांडपाल, शोबन सिंह, मोहन चंद्र पंत, किशन परिहार आदि बैठे।
विज्ञापन

अनुसेवक के निधन पर शोक
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में तैनात अनुसेवक शेखर दुबे का निधन हो गया है। उनका हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अनुसेवक के निधन पर धरने पर बैठे कर्मचारियों पर शोक जताया। सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। बीमारी के बावजूद कोरोना काल में उनके योगदान को याद किया। छुट्टी के बावजूद उनका वेतन काटे जाने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed