{"_id":"67f96995012882834802ad7c","slug":"contaminated-water-in-garur-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114745-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 13 करोड़ की योजना, फिर भी मिल रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 13 करोड़ की योजना, फिर भी मिल रहा गंदा पानी
Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए 13 करोड़ रुपये वृहद पेयजल योजना का निर्माण किया गया है, बावजूद इसके लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। बारिश के बाद लोगों के घरों में बिना फिल्टर के पानी पहुंच रहा है। लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
दो साल पहले बनी वृहद पेयजल योजना का उद्देश्य नगरवासियों को शुद्ध और साफ पानी देना था, हालांकि अब तक योजना इसमें खरी नहीं उतर सकी है। गर्मी के दिनों में नगर के कई इलाकों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है।
विगत दो दिनों की बारिश ने योजना की फिल्टरेशन प्रणाली की भी पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने नल खोले तो बर्तनाें में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी की सप्लाई हो रही थी। मजबूरन लोगों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ा।