फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen burnt effigy of government, protested against rising inflation and unemployment

कांग्रेसियों ने जलाया सरकार का पुतला, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of government, protested against rising inflation and unemployment
बागेश्वर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन किया और अन्नदाताओं की अनदेखी पर भाजपा सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खाद्यान्न से लेकर रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आम बजट में भी पेट्रोल और डीजल में सेस लगा दिया गया। ऐसे में आने वाले दिनों में राशन, सब्जी सहित रोजमर्रा की वस्तुएं के दामों में उछाल आना तय है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में बेरोजगारी भी चरम पर पहुंच गई है। पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है। सरकार का जोर सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर लगा है। कहा कि देश का अन्नदाता सड़कों पर खड़ा है। सरकार सत्ता के मद में चूर है। किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से किसान कानूनों को तत्काल वापस लेने और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश खेतवाल, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा आदि थे। उधर, डंगोली में स्टेट बैंक के सामने कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, रंजीत दास, हीरा सिंह बोरा, भुवन पाठक, कैलाश पवार, विजय नेगी, धर्मेद्र प्रसाद, धन गिरी गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed