फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen burnt effigies of state and central government in bageshwar

कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of state and central government in bageshwar
बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकाल में हो रहे घोटालों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा लगातार जनविरोधी नीतियां चला रही है। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई हर दिन बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसानों को सड़कों पर आंदोलन करने के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा के शासनकाल से जनता त्रस्त हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार गरीबों पर भारी पड़ रही है। भाजपा का असल चेहरा लोगों के सामने आ गया है। कुंभ के दौरान हुए कोविड घोटाले से भाजपा की नियत का पर्दाफाश हो गया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, बहादुर बिष्ट, महेश पंत आदि थे।
कपकोट में भी फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला
कपकोट। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हरिद्वार में कोविड जांच घोटाले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के जिला प्रभारी मनोज मेहता, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, सभासद दीपक ऐठानी आदि थे।

महंगाई सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं सहित तमाम मसलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पर राज्य और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याएं जस की तस पड़ी हैं। हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना टेस्ट महा घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार ने चुप्पी साध ली है। कहा कि तमाम समस्याओं को लेकर कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां सांसद प्रतिनिधि महेश जोशी, नंदन गिरी गोस्वामी, अगस्त साह, रजत सिरोही, इंदर लाल, पप्पू पाल, जीतन जयाल, पंकज गुर्रानी, गोविंद राम, कुंदन राम, राम किशन, मो सिराज, कुलदीप कुमार, अमन शेख, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed