{"_id":"653e0c23b03387ba1301bd08","slug":"congress-burnt-effigy-of-bjp-in-bageshwar-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, घोटालों की CBI जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, घोटालों की CBI जांच कराने की मांग
Sun, 29 Oct 2023 01:09 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:09 PM IST
सार
बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदेश सरकार से उद्यान, वन समेत अन्य विभागों में हो रहे घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
Congress burnt effigy of BJP
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और सरकारी विभागों में उजागर हो रहे घोटालों की लीपापोती करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदेश सरकार से उद्यान, वन समेत अन्य विभागों में हो रहे घोटालों की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि विभागों में घोटाले उजागर हो रहे हैं, लेकिन सरकार जांच करने के बजाय दोषियों को बचाने का काम कर रही है। कहा कि जब तक सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कड़े कदम नहीं उठाएगी, कांग्रेस जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी।
विज्ञापन
इस मौेके पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, गौरव सिंह परिहार, रमेश भंडारी, मनमोहन जौहरी, भीम कुमार, संजय चन्याल, कवि जोशी आदि मौजूद रहे।