{"_id":"57af711d4f1c1b332dee488e","slug":"congress-blew-mannequin-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी में विधायक से अभद्रता के विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी में विधायक से अभद्रता के विरोध में फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर/ कपकोट।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में कांग्रेस ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/ कपकोट। बुधवार को आंदोलनकारियों से वार्ता को गए कपकोट के विधायक के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। गुस्साए कांग्रेेेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार नारेबाजी के साथ अभद्रता करने में शामिल तत्वों के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात करके अभद्रता करने वाले तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
शनिवार कपकोट क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह ऐठानी के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए भराड़ी बाजार में जमा हुए। यहां उन्होंने विधायक ललित फर्स्वाण के साथ अभद्रता करने वाले तत्वों के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण और बगैर किसी भेदभाव से काम कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। जिसे विपक्षी पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि अभद्रता से क्षेत्र के मान सम्मान को चोट पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में इस तरह की घटना को सहन नहीं करने की चेतावनी दी। इनमें भुवन शाही, चामू देवली, दीपक गढ़िया, दीपा तिरुवा, कमल शाही, प्रकाश जोशी आदि थे। इधर यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी सुखवीर सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों आंदोलनस्थल कपकोट में वार्ता के लिए गए वहां के विधायक ललित फर्स्वाण के साथ कुछ तत्वों ने अभद्रता कर दी। जिनका संबंध में भाजपा से बताया जा रहा है।
उन्होंने ऐसे तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी को भी इस तरह से अपमानित न होना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद कठायत, जगत नेगी, खजान खेतवाल, दीपक कोहली, कमल कोश्यारी, अमित परिहार, चंद धामी, नरेंद्र कोरंगा, चंदन धामी आदि थे।