फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Competition orgnised in District.

Bageshwar News: विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला, भाषण में दिखाई प्रतिभा

Sun, 10 Sep 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Competition orgnised in District.
बागेश्वर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं से चुने गए विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में किया गया। की गई। निबंध के प्राथमिक वर्ग में गायत्री विद्या मंदिर बागेश्वर की इशिका आर्या, जूनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा के ध्रुव पांडेय और सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की गीतिका पंत ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

चित्रकला के प्राथमिक वर्ग में गायत्री विद्या मंदिर बागेश्वर की मोना आर्या, जूनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर कांडा के ध्रुव कांडपाल और सीनियर वर्ग में राइंका बागेश्वर के मोहित कुमार को पहला स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की अवनि प्रियदर्शिनी, जूनियर वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कांडा के नमन माजिला और सीनियर वर्ग में राबाइंका बागेश्वर की सुमन नेगी विजेता रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक डीएलएड प्रशिक्षु मनीष चंद्र पंत, गौरव कुमार, पल्लव मेहता, रीना परिहार, मोनिका जोशी और नम्रता कपिल रहे। इस मौके पर बबीता चौहान, दीपा रावत, लता पंत, मीना महरा, जगदीश नारायण, पूजा लोहुमी, दीपिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed