{"_id":"bc2648a22c5bbf12aaf8fd3d9837a11e","slug":"communication-services-chaos-may-be-right-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल संचार सेवाएं ठीक की जाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल संचार सेवाएं ठीक की जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
कर्मी क्षेत्र में संचार, पेयजल, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर दानपुर पूर्व सैनिक, अर्ध सैनिक संगठन के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रभारी डीएम को इस बारे में ज्ञापन दिया और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभारी जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि कर्मी क्षेत्र में संचार सेवाएं चरमराई हुई हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार यहां नेटवर्क ठीक करने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि पावर कारपोरेशन ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारु की है। अब कर्मी से सापुली, गुठण, पुटकुली, तोली, दुबाड़ आदि तोकों में कुछ नए कनेक्शन लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने गत वर्ष मार्च-अप्रैल में ओलों के कारण बरबाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष दरबान सिंह, सचिव नारायण सिंह, ग्राम प्रधान महिपाल राम, स्वरूप सिंह, प्रेम सिंह, दीवान सिंह, नंदन सिंह त्रिलोक सिंह शामिल थे।
विज्ञापन