{"_id":"5f1f0ea58ebc3e638a7f457d","slug":"colvert-collapsed-within-five-and-a-half-months-of-construction-bageshwar-news-hld391229854","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट की मलाई, साढ़े पांच माह में ही कलवर्ट धंसने लगा है भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट की मलाई, साढ़े पांच माह में ही कलवर्ट धंसने लगा है भाई
विज्ञापन
बागेश्वर-अल्मोड़ा हाईवे पर धंसा कलमठ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के बिलौना बस अड्डे के सामने बागेश्वर-अल्मोड़ा हाईवे पर बने कलवर्ट के धंसने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। फरवरी में रोडवेज स्टेशन उद्घाटन से कुछ दिन पहले बनाए गए कलवर्ट से धंसने से संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लग गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने वाली बागेश्वर-अल्मोड़ा सड़क पर बस अड्डे के गेट के पास सिंचाई विभाग ने कलवर्ट बनाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री के बस स्टेशन का उद्घाटन करने के कुछ दिन पहले बनाया गया था यह कलवर्ट। निर्माण के कुछ दिनों बाद इसके धीरे-धीरे धंसने से हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग की कार्यशैली और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कलवर्ट की मरम्मत कर सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
करीब तीन-चार महीने पहले सड़क पर बने कलवर्ट के धंसने का मामला संज्ञान में आने के बाद सिंचाई विभाग से मरम्मत करने को कहा गया और कई बार पत्र लिखा गया है। सिंचाई ने मरम्मत के लिए एओसी भी ले ली है। डीएम के निर्देश बाद कलवर्ट का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। इसमें सिंचाई विभाग ने एक दो दिन में कलवर्ट बनाने को कहा था, जिसके बावजूद अब तक मरम्मत नहीं की गई है। - हितेश कांडपाल, सहायक अभियंता, एनएच रानीखेत डिवीजन
विज्ञापन
-
बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच पर बने कलवर्ट का निर्माण सीएम के कार्यक्रम के कुछ दिन पहले किया गया था। कार्यक्रम के अगले दिन से वाहनों की आवाजाही के कारण कलवर्ट कच्चा होने के कारण धंसने लगा। कलवर्ट की मरम्मत के लिए जेई को मौके पर भेजा गया है। जल्द कलवर्ट की मरम्मत हो जाएगी। - एके जॉन अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग