{"_id":"6908edb5a7da76b37604c593","slug":"colourful-start-of-the-famous-shikhar-bhanar-fair-of-bichla-danpur-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119745-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बिचला दानपुर के प्रसिद्ध शिखर भनार मेले का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बिचला दानपुर के प्रसिद्ध शिखर भनार मेले का रंगारंग आगाज
Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिखर-भनार मेले का रंगारंग आगाज हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले मेले का आयोजन तीन अलग-अलग मंदिरों में किया जाता है। बड़ी संख्या में कपकोट, दुगनाकुरी और क्षेत्र समेत जिले के अन्य गांवों से लोग भागीदारी कर रहे हैं।
मेले को लेकर एक पखवाड़े से क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गईं थीं। भनार गांव के सुमालगांव तोक में स्थित बंज्यैण देवता मंदिर को फूलों से सजाने का काम चल रहा था। सोमवार को त्रयोदशी के दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि शिखर-भनार का त्रयोदशी मेला दानपुर और नाकुरी पट्टी की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मेले का क्षेत्रवासियों के साथ-साथ जिलेभर के लोगों को इंतजार रहता है। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
मंदिर प्रांगण में दोपहर बाद से देर रात तक झोड़ा-चांचरी का दौर चलता रहा। इस दौरान धूणी पूजा, देव अवतरण समेत अन्य धार्मिक गतिविधियां चलीं। इस मौके पर पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, हरीश मेहरा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।