{"_id":"577556174f1c1b3b1e79ad52","slug":"college-of-home-science-mandated-to-deliver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पहुंचा गृह विज्ञान विषय का शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में पहुंचा गृह विज्ञान विषय का शासनादेश
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के लिए पिछले दिनों मंजूर हुआ गृह विज्ञान विषय का शासनादेश यहां पहुंच गया है। शासनादेश पहुंचने से छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने बताया कि गृह विज्ञान विषय की मंजूरी का शासनादेश गत 17 जून को जारी हुआ है। इस विषय की पढ़ाई के लिए शीघ्र ही कुलपति को पैनल के गठन के लिए पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद पैनल के सदस्यों के नाम तय होंगे। इसके बाद पैनल की रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन नैनीताल जाएगी। वहां से अनुमति मिलने पर बच्चे इस विषय की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा ने शासनादेश जारी कराने में दिए गए सहयोग के प्रति विधायक चंदन राम दास का आभार जताया है।